Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रेप पर फिर बवाल, आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

जघन्य अपराधों के मामलों में जहां सख्त सजा या पुलिस सक्रियता पर्याप्त नहीं है

02 Nov 2024

रेप पर फिर बवाल, आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता। बंगाल में फिर रेप पर बवाल मचा हुआ है। अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। स्थानीय लोग न्याय की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस बीच अलीपुरद्वार के फालाकाटा में घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने एक दूसरे युवक को गिरफ्तार किया है। उधर, इलाके में भारी तनाव है। 
स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जला कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार की सुबह से ही इलाके के लोग गुस्से में है और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण पूरे गांव में घूम-घूम कर नारे लगा रहे हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण इथोलबाड़ी से फालाकाटा जाने वाली मुख्य सड़क को भी अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फालाकाटा थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बच्ची घर के सामने खेल रही थी। माता-पिता खेती करने गए थे। वे घर लौटे और बच्ची को न देखकर तलाश की। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को ढूंढा गया। लेकिन तब उसके शरीर में जान नहीं बची थी। बच्ची का शव तालाब के किनारे मिला। रेप और हत्या के आरोप लगे। 
आरोप है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गए थे और फिर रेप कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल होने के आरोप में एक युवा पड़ोसी को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। पिटाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई तो विरोध हुआ। कई देर के बचाव के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्र के मुताबिक उस घटना में एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को अलीपुरद्वार जिला अदालत में पेश किया। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने दावा किया कि बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। 
दूसरी ओर, अलीपुरद्वार मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया होने लगी है। विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस संदर्भ में सत्तारूढ़ दल की ओर से कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, अलीपुरद्वार जैसी घटनाएं सामाजिक समस्याएं हैं। जघन्य अपराधों के मामलों में जहां सख्त सजा या पुलिस सक्रियता पर्याप्त नहीं है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेप पर फिर बवाल, आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
जघन्य अपराधों के मामलों में जहां सख्त सजा या पुलिस सक्रियता पर्याप्त नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News